लखनऊ-226002l उ.प्र.
वृहद वृक्षारोपण अभियान कृषक गोष्ठी दिनांक: 17.09.2019
ग्राम करसंडा ब्लॉक गोसाईगंज जनपद लखनऊ में कृषि विज्ञान केंद्र भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान इफको एवं नवज्योति किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड केवली लखनऊ द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर अखिलेश कुमार दुबे, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा अतिथियों का स्वागत करके किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ अश्विनी दत्त पाठक, निदेशक, भा कृ अनु प- भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ ने अपने उद्बोधन ने बताया कि वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण के लिए कितना आवश्यक है तथा बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम पांच वृक्ष लगाने चाहिए जिससे पर्यावरण में हो रहे बदलाव को रोका जा सकेगा तथा खेती में भी लाभ मिलेगा। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ कृषकों की आय दोगुनी करने हेतु अथक प्रयास कर रहा है इसी कड़ी में गोसाईंगंज ब्लॉक के गांव karsanda को कृषि विज्ञान केंद्र लखनऊ ने गोद भी लिया है जिसका परिणाम भी दिख रहा है इस गांव में के वी के लखनऊ द्वारा किसानों की आय को दुगुना करने के लिए तमाम तरह के प्रयास किसानों द्वारा किये जा रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी के मंशा अनुसार वर्ष 2022 तक कृषकों की आय दोगुनी करने हेतु यह संस्थान प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में आगे डॉ ए पी दिवेदी , प्रधान वैज्ञानिक ने रवि की फसल में होने वाली परेशानियों को हल करने के उपाय बताएं। डॉ वेद प्रकाश सिंह, प्रधान वैज्ञानिक ने कृषकों को खेती संबंधी होने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया तथा उनका निस्तारण कैसे किया जाए इसके बारे में भी चर्चा की तथा किसानों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा एवं उनका समाधान किया। श्री ऋषि पाल सिंह राज्य विपणन प्रबंधक इफको ने अपनी कंपनी द्वारा उत्पादित उन्नतशील धान की फसलों उन में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए दवाओं के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद ग्राम करसंडा की 5 महिलाओं को निदेशक महोदय द्वारा वृक्ष प्रदान किया गया। पूर्व तथा बाद में इस उपरोक्त कार्यक्रम में आए हुए कार्यक्रम में आए हुए कृषि को एवं महिलाओं को वृक्ष प्रदान किया गया । वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया इसमें कृषकों से कृषि संबंधी समस्याओं पर परिचर्चा की गई। परिचर्चा में कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार दुबे ने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा चलाए जा रहे हैं कृषकों के हितार्थ कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा बताया कि यह केंद्र जनपद में कृषि से संबंधित सभी समस्याओं के समाधान हेतु उपलब्ध है इसके उपरांत उन्होंने कृषको को मृदा स्वास्थ्य और जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के समस्त विषय वस्तु विशेषज्ञ ने क्रमानुसार विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिया और कृषकों को लाभकारी जानकारी प्रदान की तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया। कार्यक्रम में भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ वेद प्रकाश सिंह, डॉक्टर ए पी दिवेदी, प्रधान वैज्ञानिक , श्रीमती मीना देवी, जिला उद्यान अधिकारी , लखनऊ , श्री ऋषि पाल राज्य विपणन प्रबंधक , इफको, डॉ. आर. के. नायक ,अध्यक्ष नवज्योति किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड श्री शिव कुमार सहित लगभग लगभग 350 कृषकों ने प्रतिभाग किया । कार्यक्रम के अंत में डॉ अखिलेश कुमार दुबे वरिष्ठ वैज्ञानिक के अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यक्रम में आए हुए सभी सम्मानित अतिथियों एवं कृषक बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापन किया ।